Rajpurohit India Logo

Rajpurohit India

Business

👉 Swipe ← → to navigate
संत श्री तुलछराम जी महाराज का 46वां चातुर्मास श्रद्धा-उल्लास के साथ संपन्न

news samaj

28-Sep-2026

READON APP

संत श्री तुलछराम जी महाराज का 46वां चातुर्मास श्रद्धा-उल्लास के साथ संपन्न

जयकारों से गूंजा वृंदावन, भक्ति में सराबोर हुआ ब्रह्मधाम — संत श्री तुलछराम जी महाराज का 46वां चातुर्मास संपन्न

0

#3893225704
User

Posted by

krishnika rajpurohit

Rajpurohit India Mobile App

Thank you for contributing to the Rajpurohit India community.

भक्ति की लहरों, संतों के सान्निध्य और हजारों श्रद्धालुओं की आस्था से शनिवार को वृंदावन का वातावरण भक्तिमय नजर आया। ब्रह्मधाम आसोतरा के संस्थापक ब्रह्मर्षि खेताराम जी महाराज के परम शिष्य एवं श्री ब्रह्मधाम आसोतरा के पीठाधिपति संत श्री तुलछराम जी महाराज का 46वां चातुर्मास श्रद्धा एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ।

चातुर्मास की पूर्णाहुति के अवसर पर निकली भव्य शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान वृंदावन की गलियां श्री खेतश्वर दाता के जयकारों से गूंज उठीं। 26 जुलाई से प्रारंभ हुए चातुर्मास की पूर्णाहुति पर संत श्री तुलछराम जी महाराज को सुसज्जित बग्गी में विराजमान कर शोभायात्रा निकाली गई।

शोभायात्रा में पुरुषों, महिलाओं और बच्चों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मार्गभर श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने जयकारों के बीच गुरुदेव के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस दौरान संत श्री तुलछराम जी महाराज के प्रति श्रद्धालुओं की गहरी आस्था और भक्ति देखने को मिली। चातुर्मास के सफल समापन पर पूरे आयोजन में श्रद्धा, उल्लास और आध्यात्मिक वातावरण बना रहा।

Loading...

Add Comment

समाज की बात, पूरे समाज तक!

कोई खबर, इवेंट या कोई भी अपडेट — पोस्ट करें और अखिल राजपुरोहित समाज से जुड़ें।

Rajpurohit India Community से जुड़ें

पोस्ट, इवेंट और जरूरी अपडेट — सबसे पहले WhatsApp पर।

WhatsApp Group जॉइन करें

Advertisement

Advertisement
★ ADS ★