
health
READON APP
शवासन
योग
1

Posted by
yogesh singh rajpurohit [talkiya / तालकिया]
Rajpurohit India Mobile App
Thank you for contributing to the Rajpurohit India community.
सुबह से शाम तक आप काम करते हुए बेहद थक जाते हो। जिस वजह से मानसिक और शरीरिक थकान होने के साथ ही तनाव होने लगता है । एैसी परेशानी को दूर करने में योग का ये आसन आपको बेहद फायदा दे सकता है। शवासन योग एक एैसा आसन है जिसमें सामान्य रूप से लेटना पड़ता है। यह आसन कई गंभीर रोगों को भी शरीर पर नहीं लगने देता है। आइये जानते हैं कि इस आसन को कैसे करते हैं। और इसके फायदे से आपको मिलने वाले लाभ के बारे में।
शवासन करने का तरीका
1. एक आसन या चटाई को किसी साफ जगह पर समतल जमीन पर बिछा लें।
2. अपनी पीठ के सहारे लेट जाएं।
3. अब अपने दोनों हाथों को शरीर से 5 इंच की दूरी पर रखें। जैसे कि चित्र में दिखाया गया है।
4. दोनों हाथ की हथेलियां आसमान की तरफ हों।
5. पैरों के बीच 1 फुट का अंतर रखें।
6. शरीर को ढ़ीला छोड़ दें।
7. शरीर के हर अंग की तरफ ध्यान देते हुए उसे ढ़ीला छोड़ें।
8. आंख और मुख को बंद कर लें।
9. हल्की-हल्की श्वांस लें। अपना पूर ध्यान अब अपनी श्वांसों पर लगाएं। दूसरे किसी विचार को अपने अंदर न आने दें।
10. इस आसन को करते समय यदि नींद आने लगे तो अपनी श्वासों को लंबी और गहरी खीचें।
शवासन के फायदे
1. ये आसन शरीर की टेंशन और थकान को कम करता है।
2. शवासन करने से याददाश्त, एकाग्रशक्ति और विचारों की प्रणाली को बढ़ाता है।
3. कई गंभीर रोगों जैसे उच्च रक्तचाप, मधुमेह, मनोविकार, अवसाद, दिल की बीमारी आदि को शरीर पर आने नहीं देता है।
4. यह आसन आत्मविश्वास को बढ़ाता है।
5. इस आसन को करने से दिमाग तेज होता है। साथ ही नई चेतना को भी इंसान के अंदर विकसित करता है।
शवासन करते वक्त की सावधानी
यह आसन कोई भी कर सकता है। यह आसन सरल है। फिर भी जिन लोंगों को पीठ की समस्या हो। पीठ पर चोट हो वे इस आसन को न करें। शवासन दूसरे आसनों से सबसे सरल आसन है और इससे मिलने वाले फायदे भी आपको कई तरह से रोगमुक्त बनाते हैं। हर इंसान के लिए जरूरी है कि वह तनाव रहित हो। क्योंकि तनाव इंसान के जीवन की उम्र को कम करती है साथ ही समय से पहले ही बूढ़ा भी बना देती है। इसलिए आप इस असान को अपने योग का हिस्सा बनाएं।
Loading...
Add Comment
समाज की बात, पूरे समाज तक!
कोई खबर, इवेंट या कोई भी अपडेट — पोस्ट करें और अखिल राजपुरोहित समाज से जुड़ें।
Rajpurohit India Community से जुड़ें
पोस्ट, इवेंट और जरूरी अपडेट — सबसे पहले WhatsApp पर।
Advertisement
