Start Date: 16-Nov-2026
Starts in 1 dayThis is a 9-day event
End Date: 24-Nov-2026
Ends in 9 days
events
READON APP
भव्य जीवंत गंगा प्रसादी महोत्सव एवं श्री राम कथा 2026
श्री बालाजी महाराज की पावन प्रेरणा से आयोजित भव्य जीवंत गंगा प्रसादी महोत्सव एवं श्री राम कथा
0
Will you attend this event?
1 people have responded to this event

Posted by
krishnika rajpurohit
Rajpurohit India Mobile App
Thank you for contributing to the Rajpurohit India community.
॥ श्री सीताराम चंद्राभ्यां नमः ॥
॥ मातृ देवो भवः ।। पितृ देवो भवः ॥
श्री बालाजी महाराज की पावन प्रेरणा एवं आशीर्वाद से माताश्री मधुरा देवी जी धर्मपत्नी स्वर्गीय श्री सवाजी उदेश राजपुरोहित के गौरवपूर्ण 95 वर्ष पूर्ण होने के पावन उपलक्ष्य में उनके स्नेह, त्याग, तपस्या, संस्कार एवं ममतामय आशीर्वाद के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने हेतु भव्य धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजनों का आयोजन किया जा रहा है।
🌺 भव्य जीवंत गंगा प्रसादी महोत्सव 🌺
📅 दिनांक: 21 एवं 22 नवंबर 2026
बालाजी महाराज के आशीर्वाद और कृपा से माताश्री मधुरा देवी जी के 95वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में यह मंगलमय आयोजन रखा गया है। इस पावन अवसर पर आप सभी सपरिवार सादर आमंत्रित हैं।
🚩 सात दिवसीय श्री राम कथा 🚩
📅 दिनांक: 16 नवंबर से 24 नवंबर 2026 तक
कथा व्यास श्री आचार्य सुखदेव शरण जी की दिव्य एवं आध्यात्मिक वाणी में श्री राम कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
🕉️ श्री सायला बालाजी चातुर्मास अनुष्ठान 2026
📅 दिनांक: 25 जुलाई से 21 नवंबर 2026 तक
आचार्य सुखदेव शरण जी के श्रीमुख से श्रावण मास में पवित्र श्री शिव महापुराण कथा एवं भाद्रपद मास में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया।
इस पावन अनुष्ठान के अंतर्गत:
-
श्रावण मास में उमापति महादेव जी का दिव्य रुद्राभिषेक महोत्सव।
-
121 रुद्राभिषेक का दिव्य अनुष्ठान।
-
भाद्रपद मास में भगवान शालिग्राम जी का सहस्रार्चन।
-
प्रतिदिन दुर्गा सप्तशती के द्वारा चंडी हवन का भव्य आयोजन।
सभी धार्मिक अनुष्ठान श्रद्धा एवं भक्ति भाव से संपन्न किए गए।
📍 आयोजन स्थल:
राजपुरोहित मदन सिंह, अशोक कुमार सुपुत्र स्व. सवाजी एवं अमृत सिंह सुपुत्र स्व. पारस जी उदेश, सायला, जिला जालौर (राजस्थान)।
आप सभी धर्मप्रेमी बंधुओं, रिश्तेदारों एवं समस्त समाजजनों से विनम्र निवेदन है कि इस पावन अवसर पर पधारकर आयोजन की शोभा बढ़ाएं तथा पुण्य लाभ प्राप्त करें।
🙏 सादर आमंत्रण:
समस्त राजपुरोहित उदेश मानाणी परिवार।
Loading...
Add Comment
समाज की बात, पूरे समाज तक!
कोई खबर, इवेंट या कोई भी अपडेट — पोस्ट करें और अखिल राजपुरोहित समाज से जुड़ें।
Rajpurohit India Community से जुड़ें
पोस्ट, इवेंट और जरूरी अपडेट — सबसे पहले WhatsApp पर।
Advertisement
