
health
READON APP
बेल फल के फायदे
आयुर्वेद
3
224

Posted by
yogesh singh rajpurohit [talkiya / तालकिया]
Rajpurohit India Mobile App
Thank you for contributing to the Rajpurohit India community.
बेल के फायदों को जानने से पहले से आपको इसको बनाने का तरीका भी आना चाहिए। आइये जानते हैं कैसे बनता है बेल का रस या जूस।
सबसे पहले आप बेल के पत्थर व फल को तोड़ें और इसके अंदर से गूदे को बाहर निकाल लें। अब इस गूदे को कम से कम दो घंटे तक पानी में भिगोकर रख लें। बाद में किसी छलनी से इस गूदे को दबाकर रस अलग कर लें। और इस रस में चीनी, जीरा पाउडर और हल्का नमक को अच्छे से मिला लीजिए। अब इसे ठंठा करने के लिए फ्रिज में रख लें। और फिर इसका सेवन करें।
गर्मियों में होने वाली समस्याओं में बेल का रस
गर्मियों में शरीर से उर्जा तेजी से कम हो जाती है। ऐसे में शरीर को ठंड़ा और उर्जावान बनाने के लिए बेल का रस पीना चाहिए। बेल के रस में प्रोटीन की अधिक मात्रा होती है जो शरीर को भंयकर गर्मी में भी ताजगी देती है। आप बेल का जूस सुबह नाश्ते से एक घंटे पहले और रात को खाना खाने के भी एक घंटे पहले बेल का शर्बत व रस पी सकते हैं।
मधुमेह या डायबिटीज को नियंत्रित करने में बेल
इसमें कोई दो राय नहीं है कि बेल के रस का सेवन करने से डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है। बेल में मौजूद लैक्सटिव तत्व ब्लड शुगर लेवल को बढ़ने नहीं देते हैं। इसके साथ-साथ बेल उचित मात्रा में शरीर में इंसुलिन पैदा करता है।
पेट के रोग और अल्सर में बेल
बेल में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं जैसे लैक्सटिव जो गैस्ट्रिक अल्सर को ठीक करने में सहायक होते हैं। साथ ही बेल हमारे पाचन तंत्र को कई बीमारियों से बचाता है और उसे मजबूत बनाता है। आंतों में होने वाले कीड़े भी बेल का रस पीने से खत्म हो जाते है। साथ ही यह एसिडिटी को भी ठीक करता है। बेल का जूस पीने से आपकी कब्ज की समस्या ठीक हो सकती है।
Loading...
Add Comment
समाज की बात, पूरे समाज तक!
कोई खबर, इवेंट या कोई भी अपडेट — पोस्ट करें और अखिल राजपुरोहित समाज से जुड़ें।
Rajpurohit India Community से जुड़ें
पोस्ट, इवेंट और जरूरी अपडेट — सबसे पहले WhatsApp पर।
Advertisement
