Rajpurohit India Logo

Rajpurohit India

Business

👉 Swipe ← → to navigate
सेवा से समाज तक एक मंच पर जुटे राजपुरोहित समाज के अधिकारी

news samaj

05-Oct-2026

READON APP

सेवा से समाज तक एक मंच पर जुटे राजपुरोहित समाज के अधिकारी

बहरीन में भारत के राजदूत डॉ. प्रदीप सिंह सुरायता के जोधपुर आगमन पर हुआ आत्मीय मिलन

0

#39321
User

Posted by

yogesh singh rajpurohit [talkiya / तालकिया]

Rajpurohit India Mobile App

Thank you for contributing to the Rajpurohit India community.

📍 जोधपुर (राजेन्द्रसिंह लूणावास) सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे राजपुरोहित समाज के अधिकारियों का आत्मीय मिलन बहरीन में भारत के राजदूत एवं भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी डॉ. प्रदीप सिंह सुरायता के जोधपुर आगमन पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाज के अधिकारियों ने डॉ. सुरायता का आत्मीय स्वागत किया तथा विभिन्न सेवा क्षेत्रों में कार्यरत अधिकारियों के साथ संवाद किया।

👥 कार्यक्रम में सुरेन्द्रसिंह पुनायता, अतिरिक्त जिला कलेक्टर; रतनसिंह सिनला, पुलिस उप अधीक्षक; डॉ. विकाससिंह, अधीक्षक एमडीएम अस्पताल; डॉ. दलपतसिंह, विभागाध्यक्ष उम्मेद अस्पताल; विक्रमसिंह सांकरणा, विकास अधिकारी; नारायणसिंह अगवरी, विकास अधिकारी; महेन्द्रसिंह खीचन, आरसीएस; महेन्द्रसिंह घेनड़ी, सहायक विकास अधिकारी; सुरेशसिंह रामसीन, सहायक वाणिज्यिक कर अधिकारी; सुश्री भावना पिलोवनी, राजस्थान प्रशासनिक सेवा; विक्रमसिंह बावड़ी, प्रवर्तन अधिकारी; भंवरसिंह कानोड़िया, बैंक ऑफ बड़ौदा तथा महेन्द्रसिंह सुरायता, आबकारी विभाग सहित समाज के अधिकारी उपस्थित रहे।🎙️️ इस अवसर पर डॉ. प्रदीपसिंह सुरायता ने भारतीय विदेश सेवा से जुड़े अपने संस्मरण एवं अनुभव साझा किए। उन्होंने विदेश सेवा के दौरान भारत का प्रतिनिधित्व करने से जुड़े अनुभवों तथा विभिन्न देशों के साथ भारत के राजनयिक संबंधों और विदेश नीति में भारत की भूमिका से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। 💬 संवाद के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यक्षेत्र के अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में विभिन्न पदों और दायित्वों से जुड़े अधिकारियों के बीच आत्मीयता, संवाद और समाज के प्रति जुड़ाव का भाव देखने को मिला। 🌟 आयोजकों ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत समाज के अधिकारियों का इस प्रकार एक मंच पर मिलना आपसी परिचय एवं संवाद को मजबूत करने के साथ-साथ अनुभवों के आदान-प्रदान और नई पीढ़ी को प्रेरणा देने की दिशा में भी एक सकारात्मक पहल है।

Loading...

Add Comment

समाज की बात, पूरे समाज तक!

कोई खबर, इवेंट या कोई भी अपडेट — पोस्ट करें और अखिल राजपुरोहित समाज से जुड़ें।

Rajpurohit India Community से जुड़ें

पोस्ट, इवेंट और जरूरी अपडेट — सबसे पहले WhatsApp पर।

WhatsApp Group जॉइन करें

Advertisement

Solar Pulse Jodhpur
★ ADS ★