Rajpurohit India Logo

Rajpurohit India

Business

👉 Swipe ← → to navigate
समाजसेवा में भामाशाह परिवार की सराहनीय पहल
1 / 2

news samaj

23-Sep-2026

READON APP

समाजसेवा में भामाशाह परिवार की सराहनीय पहल

39.24 लाख रुपये के सहयोग से सेवा कार्यों को मिला नया संबल

0

#3873225704
User

Posted by

krishnika rajpurohit

Rajpurohit India Mobile App

Thank you for contributing to the Rajpurohit India community.

जोधपुर में समाजसेवा, गौसेवा, धर्मसेवा और शिक्षा के क्षेत्र में भामाशाह परिवार द्वारा लगातार सेवा कार्य किए जा रहे हैं। परिवार ने विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों के लिए 39.24 लाख रुपये का सहयोग प्रदान कर सेवा की मिसाल पेश की।

परिवार की ओर से पचमेड़ा गौशाला में चारा हॉल निर्माण के लिए 25 लाख रुपये तथा प्रस्तावित राजपुरोहित बालिका छात्रावास, जोधपुर के लिए 11 लाख रुपये दिए गए।

इसके अलावा घेवड़ा, कोलू, बड़ली, नारवा, नारनाड़ी, कानोड़िया और मेहराई गौशालाओं को 31-31 हजार रुपये, अन्य गौशालाओं को 11 से 21 हजार रुपये तथा ब्रह्मधाम आसोतरा भोजनशाला, राजपुरोहित छात्रावास, खेतश्वर विद्यापीठ और कुकड़ की धर्मशाला सहित विभिन्न सेवा कार्यों में भी सहयोग प्रदान किया गया।

गांव के श्मशान घाट पर वेटिंग हॉल निर्माण सहित अन्य जनसेवा के कार्यों में भी परिवार ने सहयोग किया।

समाजसेवा और जनकल्याण के इन कार्यों के लिए समाजजनों ने भामाशाह परिवार का आभार एवं अभिनंदन किया। 🙏

सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।
समाजहित में सहयोग • गौसेवा • शिक्षा • धर्मसेवा 🚩

Loading...

Add Comment

समाज की बात, पूरे समाज तक!

कोई खबर, इवेंट या कोई भी अपडेट — पोस्ट करें और अखिल राजपुरोहित समाज से जुड़ें।

Rajpurohit India Community से जुड़ें

पोस्ट, इवेंट और जरूरी अपडेट — सबसे पहले WhatsApp पर।

WhatsApp Group जॉइन करें

Advertisement

maa gaytri trader
★ ADS ★