Rajpurohit India Logo

Rajpurohit India

Business

👉 Swipe ← → to navigate
भारतीय सेना में भर्ती

carrer/job

29-Sep-2019

READON APP

भारतीय सेना में भर्ती

32

693

#8641
User

Posted by

yogesh singh rajpurohit [talkiya / तालकिया]

Rajpurohit India Mobile App

Thank you for contributing to the Rajpurohit India community.

बाड़मेर मे सेना भर्ती रैली 29 सितंबर से

बाड़मेर, 30 अगस्त।

बाड़मेर जिले मे सेना भर्ती रैली का आयोजन 29 सितंबर से होगा। यह सेना भर्ती रैली सामान्य पद, सैनिक क्लर्क,  एस.के.टी., सैनिक नर्सिंग अस्टिटेन्ट, सैनिक टेक्निकल और सैनिक ट्रेडमैन पदों के लिए होगी।
रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेट कर्नल मनीष ओझा ने बताया कि यह सेना रैली बाड़मेर, जोधपुर, पाली, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, उदयपुर, जैसलमेर, सिरोही तथा जालोर जिलों के अभ्यर्थियाे के लिए आदर्श स्टेडियम, बाड़मेर में 29 सितंबर 2016 से 10 अक्टूबर 2016 तक होगी। उन्हाेने बताया कि सेना भर्ती रैली के लिए पुनः ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन का प्रावधान नहीं है। सेना भर्ती रैली के लिए पूर्व मे ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन  करने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र 02 सितंबर के बाद उनके ई-मेल पर उपलब्ध होंगे। उन्होने बताया कि सभी उम्मीदवार ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन से प्राप्त किया हुए प्रवेश पत्र की दो प्रतिलिपियां साथ लेकर आएं। सभी उम्मीदवाराे को 10 रूपए के स्टांप पेपर पर अपना ब्यौरा साथ लेकर आना होगा।

स्टाम्प पेपर की प्रतिलिपि अपनी-अपनी तहसील कार्यालय मे तहसीलदार से प्राप्त करनी होगी। भर्ती के दौरान स्टाम्प पेपर का होना अनिवार्य है। सेना भर्ती रैली का विस्तृत कार्यक्रम वेबसाइट पर 02 सितंबर 2016 से उपलब्ध होगा।
उन्होने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 29 सितंबर को जालोर, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, सिरोही, जोधपुर जिले की लूणी, बिलाड़ा तहसील के साथ आउटसाइडर तथा डीएससी अभ्यर्थियों के लिए सेना भर्ती रैली का आयोजन होगा। इसी तरह 30 सितंबर को पाली जिले के साथ जोधपुर जिले की बालेसर तहसील के अभ्यर्थी, 01 अक्टूबर को जोधपुर जिले की शेरगढ़, ओसियां, तिवरी तहसील के अभ्यर्थी, 2 अक्टूबर को जोधपुर जिले की जोधपुर, भोपालगढ,लोहावट तहसील, 3 अक्टूबर को जोधपुर जिले की फलोदी, बावड़ी, पीपाड़ सिटी एवं बाप तहसील, 4 अक्टूबर को जैसलमेर जिले के साथ बाड़मेर जिले के चौहटन, सिणधरी, सिवाना, गुड़ामालानी, रामसर, बालोतरा, समदड़ी, गडरारोड़, सेड़वा तहसील, 5 अक्टूबर को बाड़मेर जिले की बाड़मेर, बायतू, पचपदरा,शिव, धोरीमन्ना एवं गिड़ा तहसील के अभ्यर्थी सेना भर्ती मे शामिल हो सकेंगे।

Loading...

Add Comment

समाज की बात, पूरे समाज तक!

कोई खबर, इवेंट या कोई भी अपडेट — पोस्ट करें और अखिल राजपुरोहित समाज से जुड़ें।

Rajpurohit India Community से जुड़ें

पोस्ट, इवेंट और जरूरी अपडेट — सबसे पहले WhatsApp पर।

WhatsApp Group जॉइन करें

Advertisement

Rajpurohit India Mobile App
★ ADS ★