Rajpurohit India Logo

Rajpurohit India

Business

👉 Swipe ← → to navigate
भामाशाह परिवार द्वारा ₹38.62 लाख का अनुकरणीय योगदान

news samaj

22-Sep-2026

READON APP

भामाशाह परिवार द्वारा ₹38.62 लाख का अनुकरणीय योगदान

स्वर्गीय श्री भंवरसिंह जी (जगन्नाथसिंह जी राजपुरोहित) की पावन स्मृति में गोसेवा, शिक्षा, धर्मसेवा एवं समाजहित कार्यों में ऐतिहासिक सहयोग

0

#38691
User

Posted by

yogesh singh rajpurohit [talkiya / तालकिया]

Rajpurohit India Mobile App

Thank you for contributing to the Rajpurohit India community.

जोधपुर। समाजसेवा, गोसेवा, धर्मसेवा एवं शिक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय पहल करते हुए स्वर्गीय श्री भंवरसिंह जी उर्फ जगन्नाथसिंह जी राजपुरोहित मनणा, (संस्थापक – बादशाह नमकीन, कानपुर) की पावन स्मृति में परिवार द्वारा विभिन्न सेवा कार्यों के लिए कुल ₹38 लाख 62 हजार का सहयोग किया गया। परिवार की ओर से गोसेवा, धर्मसेवा, शिक्षा एवं समाजहित से जुड़े विभिन्न कार्यों में सहयोग प्रदान किया गया। सेवा कार्यों एवं सहयोग राशि का विवरण इस प्रकार है—

गोसेवा, धर्मसेवा एवं समाजहित में सहयोग :

बड़ली गोशाला – ₹31,000/-

नारवा गोशाला – ₹31,000/-

नारनाड़ी गोशाला – ₹31,000/-

कानोडिया गोशाला – ₹31,000/-

मोहराई गोशाला – ₹31,000/-

हिंगोला गोशाला – ₹11,000/-

केली गोशाला – ₹11,000/-

रोकडिया बालाजी – ₹21,000/-

ब्रह्मधाम आसोतरा भोजनशाला – ₹31,000/-

राजपुरोहित छात्रावास, जोधपुर – ₹11,000/-

खेतेश्वर विद्यापीठ, बड़ली – ₹11,000/-

कबूतर चुग्गा सेवा – ₹11,000/-

विशेष अनुकरणीय सहयोग :

  1. पदमेड़ा गोशाला में चारा हॉल निर्माण हेतु – ₹25,000,000/- (₹25,00,000/-)

  2. प्रस्तावित राजपुरोहित बालिका छात्रावास, जोधपुर हेतु – ₹11,00,000/-

     

कुल सहयोग राशि — ₹38,62,000/-

 

(अड़तीस लाख बासठ हजार रुपये मात्र)

 

श्मशान घाट के विकास हेतु सहयोग

 

इसके साथ ही गांव के श्मशान घाट पर 20×40 फी का वेटिंग हॉल, एक छतरी तथा शवदाह के लिए शेड निर्माण में भी सहयोग किया गया है। यह पहल ग्रामीणों को अंतिम संस्कार के दौरान सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा श्मशान घाट के व्यवस्थित विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

भामाशाह परिवार

 

श्री बजरंगसिंह, चेतनसिंह, ओमसिंह, सुरेन्द्रसिंह, जेठूसिंह, खुशालसिंह, टीकमसिंह, कपिलसिंह, मनमोहनसिंह, भवानीसिंह, महेन्द्रसिंह, नरेन्द्रसिंह, विरेन्द्रसिंह, अजीतसिंह, मोहितसिंह, प्रदीपसिंह, अजयसिंह, मुकुन्दसिंह, जतिनसिंह, हर्षसिंह, जसवन्तसिंह, आदित्यसिंह, कृष्णसिंह, बसन्तसिंह, अद्रिकसिंह एवं स्वरूपसिंह ने विभिन्न सेवा कार्यों में सहयोग प्रदान किया।

बालिका छात्रावास के लिए दिया गया सहयोग समाज की बेटियों की शिक्षा एवं उज्ज्वल भविष्य के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश देता है।

 

समाजहित एवं जनकल्याण से जुड़े इन सेवा कार्यों के लिए संबंधित संस्थानों, गोशालाओं एवं राजपुरोहित छात्रावास विकास समिति, सरदारपुरा, जोधपुर की ओर से भामाशाह परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

"सेवा केवल सहयोग नहीं, संस्कारों की पहचान है;

और समाजहित में दिया गया योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनता है।"

 

भामाशाह परिवार का हार्दिक अभिनंदन एवं साधुवाद।

 

सादर सम्मान एवं शुभकामनाओं सहित

राजेन्द्रसिंह लूणावास

 

Loading...

Add Comment

समाज की बात, पूरे समाज तक!

कोई खबर, इवेंट या कोई भी अपडेट — पोस्ट करें और अखिल राजपुरोहित समाज से जुड़ें।

Rajpurohit India Community से जुड़ें

पोस्ट, इवेंट और जरूरी अपडेट — सबसे पहले WhatsApp पर।

WhatsApp Group जॉइन करें

Advertisement

Solar Pulse Jodhpur
★ ADS ★