Rajpurohit India Logo

Rajpurohit India

Business

👉 Swipe ← → to navigate
फेस योग

health

READON APP

फेस योग

योग

7

213

#2671
User

Posted by

yogesh singh rajpurohit [talkiya / तालकिया]

Rajpurohit India Mobile App

Thank you for contributing to the Rajpurohit India community.

उम्र का बढ़ना और उसके साथ चेहरे पर बढ़ती उम्र का प्रभाव दिखना किसी को पसंद नहीं होता है। उम्र बढ़ना एक स्वभाविक प्रक्रिया है लेकिन उम्र के बढ़ते प्रभाव का असर चेहरे पर पड़ना यह काफी परेशानी वाली बात होती है। अधिकतर पुरुषो को इस बात की चिंता अधिक होती है लेकिन बढ़ती हुई उम्र के असर को पूरी तरह से रोका जा सकता है और आपको इसके लिए किसी तरह के ब्यूटी प्राडक्ट्स को अपनाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। प्राचीन समय में चेहरे से संबंधित कई तरह के योग किये जाते थे जो बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम कर देते थे। वैदिक वाटिका आपको इन्हीं मुद्राओं के बारे में जानकारी दे रहा है।

फेस योग है क्या?
यह एक तरह का चेहरे का योग है जिससे चेहरे में खून का संचार ठीक तरह से होता है और चेहरे की त्वचा टाइट होती है। फेस योग करते समय चेहरे की नसों में कई तरह के खिंचाव आते हैं जिससे झुर्रियां कम होने लगती हैं। फेस योग करने से गाल, आंख, चिन, गला और माथे की त्वचा में कसावट आती है और बढ़ती उम्र का प्रभाव शरीर पर नहीं पड़ता है।

बलून पोज योग
इस योग में मुंह से हवा भरकर करीब 10 सेकंड तक चेहरे को एैसे ही रहने दें और सांस को रोक कर रखें। भरी हुई हवा को मुंह के अंदर इधर उधर घुमाएं। एैसा 5 बारी करें।

इस आसन के फायदे

  • नियमित इस योग को करने से चेहरे पर चर्बी नहीं जमा होती।
  • चेहरे से मुंहासों की समस्या दूर होती है।
  • चेहरे में खून का संचार ठीक से होता है।
  • यह जबड़े की हड्डी को मजबूत बनाता है।

आंख मींचना
अपने दोनों हाथों की मुठ्टियों को बांधकर दोनों आंखों को कसकर बंदकर के मींच लें। एैसा रोज करने से सिर पर पड़ी सलवटें दूर होती हैं।

चेहरा बनाएं मछलीनुमा
दोनों गालों को अंदर भींजकर चेहरे को मछलीनुमा बना लें। इस योग को करने से चेहरे का अतरिक्त फैट कम होता है और यह झुर्रियों को रोकता है साथ ही साथ मांसपेशियों में कसावट आती है।

आंखों का योग
आंखों की पुतलियों को बाएं और दांए दोनों तरफ करीब 30-30 सेकंड तक घुमाएं। फिर गोल-गोल धुमाएं और फिर उपर-नीचे की तरफ आई बाल को धुमाएं।

जीभ मुद्रा
इस मुद्रा में अपनी सुविधा के अनुसार जीभ को 30 सेकंड तक कसकर बाहर की तरफ निकालें। इस योग को करने से आंखों के नीचे की झुर्रियां कम होती हैं और आंखों को भी फायदा मिलता है।

शेर चेहरा आसन
इस आसन में अपनी जीभ को पूरी ताकत से बाहर निकालें और अपनी आंखों को तान लें। जैसे शेर करता है। अब मुंह में हवा भरकर उसे दाएं व बाएं ओर घुमाएं।

बुद्धा पोज
इस पोज में आप दोनो आंखों को बंद करके बैठे और दोनों भोओं के बीच ध्यान लगाएं। थोड़ी देर इसी पोज में बैठे रहें।

Loading...

Add Comment

समाज की बात, पूरे समाज तक!

कोई खबर, इवेंट या कोई भी अपडेट — पोस्ट करें और अखिल राजपुरोहित समाज से जुड़ें।

Rajpurohit India Community से जुड़ें

पोस्ट, इवेंट और जरूरी अपडेट — सबसे पहले WhatsApp पर।

WhatsApp Group जॉइन करें

Advertisement

डाटा रिकवरी
★ ADS ★