Rajpurohit India Logo

Rajpurohit India

Business

👉 Swipe ← → to navigate
निरोग बनाएगा योग

health

READON APP

निरोग बनाएगा योग

योंग

1

#2661
User

Posted by

yogesh singh rajpurohit [talkiya / तालकिया]

Rajpurohit India Mobile App

Thank you for contributing to the Rajpurohit India community.

योग के फायदे   योग के जब तक आपको फायदे पता नहीं होगें तब तक आप में से शायद ही कोई योग करेगा। पुराने समय में लोग लंबी आयु तक जीते थे। जिसके पीछे योग की ताकत होती थी। आप चाहे किसी भी उम्र के क्यों न हों आपको योग के फायदों के बारे में पता होना चाहिए जिससे कभी भी आप बीमार नहीं रहोगे और उम्र भी लंबी होगी। वैदिकवाटिका आपको रिसर्च के आधार पर योग के एैसे फायदों को बता रहा है जो शायद ही आपको कोई बताएगा।

निरोग बनाएगा योग
शरीर की मुख्य समस्याएं होती हैं अशांत मन, त्वचा की समस्या और अन्य कई बीमारियां। जिनकी वजह से शरीर में बीमारियां हो जाती हैं। एैसे में योग केवल एक आसन नहीं है यह शरीर को इन सभी बीमारियों से बचाकर आपको लंबी उम्र देता है।

फिट रखता है
केवल बीमारियों से दूर रहना ही योग का अर्थ नहीं है। कोई भी इंसान तभी फिट होता है जब वह मानसिक और भावनात्मक रूप से भी फिट रहे। यदि आप खुश हैं, तनाव रहित हैं तो आप स्वस्थ कहे जा सकते हो। इसलिए योग आपकी मदद करता है। प्राणायाम और योग आपको पूरी तरह से फिट रखते हैं।

घटाए वजन
न जाने वजन कम करने के लिए आप कितने सारे उपाय करते हो। लेकिन केवल योग में एैसा गुण है जो आसानी से मोटापा कम कर देता है। योग में एैसी क्रियाएं हैं जैसे कपाल भारती और सूर्य नमस्कार जिन्हें करने से मोटापा बहुत जल्दी घट जाता है और शरीर से अतरिक्त चर्बी कम हो जाती है।

शरीर को लचीला बनाती है
शरीर को लचीला और मजबूत बनाने के लिए आपको योग करना चाहिए। रोज योग करने से शरीर की मांसपेशियां मजबूत और सही आकार में रहती हैं। साथ ही साथ आपके शरीर के पाश्चर भी ठीक हो जाता है। ध्यान और योग को करने से ही शरीर कई तरह की पीड़ा से बचा रह सकता है।

टेंशन दूर करे
इंसान को बीमारी इतना परेशान नहीं करती है जितना टेंशन करती है। तनाव ही आधी बीमारियों की जड़ है। इसलिए योग करने से आप मानसिक रूप से तनाव रहित होते हो। मेडिटेशन योग की ही क्रिया है। ध्यान योग करने से आप बेवजह की टेशन से दूर रह सकते हो।

शरीर की प्रतिश्क्षा को ताकत देता है
योग करने से शरीर बाहर से ही नहीं अंदर से भी बीमारियों से मुक्त हो जाता है। शरीर के अंदर खून के प्रभाव को ठीक रखना, मांसपेशियों को ताकत देना और दिल संबंधी रोगों को दूर करना आदि सब योग के जरिए ठीक हो जाते हैं। योग तन, मन और आत्मा में संतुलन बनाता है जिसकी वजह से बीमारी शरीर को नहीं लगती है। नियमित योग करने से शरीर बीमारियों से लड़ने में सक्षम होता है। और इंसान की उम्र लंबी होती है।

मन को रोकता है
मन की गती बेहद तेज होती है। पल-पल में कहां से कहां पहुंच जाता है। यदि मन को काबू न किया जाए तो यह आपके लिए शत्रु बन जाता है। इसलिए मन को शांत व एकाग्र रखने का एक ही उपाय है योग। जी हां प्राणायाम और योग मन को एकाग्र और सजक बनाता है। इससे आप हर पल को अच्छे से जीना सीख जाते हो। साथ ही आप अपने काम पर पूरा ध्यान लगा सकते हो।

उर्जा बढ़ाता है
जैसे-जैसे शाम ढ़लती है वैसे-वैसे शरीर की उर्जा घटने लगती है। एैसे में यदि ज्यादा काम आ जाए तो आपको परेशानी हो सकती है। एैसे में आप शांत होकर सिर्फ 5 से 10 मिनट तक अनुलोम-विलोम कीजिए आपको फिर से नई उर्जा का एहसास होगा और अधिक तेज गती से काम कर सकते हो और कठिन परेशानी में भी अच्छे से रह सकेगें।

योग करने से शरीर लचीला और मजबूत तो बनाता ही है साथ ही यह मोटापा भी कम करता है। योग करने से त्वचा जवां बनी रहती है और मन भी शांत रहता है। यदि रोज योग करते हैं तो आपको दूसरे उपायों को अपनाने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी।

Loading...

Add Comment

समाज की बात, पूरे समाज तक!

कोई खबर, इवेंट या कोई भी अपडेट — पोस्ट करें और अखिल राजपुरोहित समाज से जुड़ें।

Rajpurohit India Community से जुड़ें

पोस्ट, इवेंट और जरूरी अपडेट — सबसे पहले WhatsApp पर।

WhatsApp Group जॉइन करें

Advertisement

डाटा रिकवरी
★ ADS ★