Rajpurohit India Logo

Rajpurohit India

Business

👉 Swipe ← → to navigate
ताड़ासन योग

health

READON APP

ताड़ासन योग

योग

4

#2631
User

Posted by

yogesh singh rajpurohit [talkiya / तालकिया]

Rajpurohit India Mobile App

Thank you for contributing to the Rajpurohit India community.

ताड़ासन योग की ऐसी विधि है जिसे खड़े होकर किया जाता है। इस आसन में ताड़ यानि वृक्ष के समान शरीर को सीधा और समान अवस्था में उंचा किया जाता है। इस आसन से शरीर की लंबाई बढ़ती है और छाती चौड़ी होती है। इसके अलावा भी कई सारे फायदे हैं ताड़ासन करने के। आइये जानते हैं ताड़ासन के फायदे और इसे करने का तरीका।

  • घुटनों में लचीलापन आता है।
  • हृदय रोग नहीं लगता।
  • कब्ज और अर्जीण की समस्या ठीक होती है।
  • मोटापा कम होता है।
  • पेट के भारीपन को कम करके चर्बी घटता है। ताड़ासन।
  • दोनों हाथ और टांगे मजबूत बनती हैं।
  • जिन लोगों को हाथ व पैरों में कम्पन होता है वह भी ताड़ासन से दूर होते है।
  • कमर पतली और लचीली बनती है।
  • थकान और आल्सय भी इस आसन से दूर होते हैं।

अब जानते हैं - ताड़ासन की विधि

  • जमीन पर दरी या कंबल बिछा लें।
  • अब उसके उपर खड़े हो जाएं।
  • पीठ, कमर, टांगे और गर्दन एक सीध में होनी चाहिए।
  • अब दोनों हाथों को धीरे से उपर ले जायें।
  • अपनी हथेलियों को समाने की ओर रखें।
  • अब अपनी पैरों की एडि़यों को उपर उठा लें। और पंजों के बल खड़े हो जाएं।
  • अब अपने पूरे शरीर को उपर की तरफ तान दें। जैसे चित्र में दिखाया गया है।
  • थोड़ी देर इस अवस्था में खड़े रहें।
  • अब फिर धीरे-धीरे वापस पंजों और एडि़यों को जमीन पर टिका दें।

शुरू-शुरू में आप दिवार के सहारे टिक कर इस आसन को कर सकते हैं। ताड़ासन को नियमित करने की आदत डालें। यह आसन शरीर को रोगमुक्त और मजबूत बनाता है।

Loading...

Add Comment

समाज की बात, पूरे समाज तक!

कोई खबर, इवेंट या कोई भी अपडेट — पोस्ट करें और अखिल राजपुरोहित समाज से जुड़ें।

Rajpurohit India Community से जुड़ें

पोस्ट, इवेंट और जरूरी अपडेट — सबसे पहले WhatsApp पर।

WhatsApp Group जॉइन करें

Advertisement

Yana Technology
★ ADS ★