Talkiya / तालकिया
Welcome to Talkiya / तालकिया Village
About the Village
वीर शिरोमणि, युग पुरुष भोजराज सिंह जी का आज महाप्रयाण दिवस ---------------------------------------- आज तालकिया गाॅव के संस्थापक ,पूर्वज वीर शिरोमणि युग पुरुष भोजराज सिंह जी पुत्र कूप सिंह जी राजपुरोहित का महाप्रयाण दिवस है । आज ही के दिन सिंधल राजपूत जो जैतारण के शासक थे और उदय सिंह जी उदावत जोधपुर मारवाड के शासक के बीच जैतारण फतेह को लेकर घमासान युद्ध हुआ था ।इसी युद्ध मे भोजराजसिंहजी जोधपुर के *मोटा राजा* उदय सिंह जी के सेनापति के रुप मे युद्ध करते हुये वीर गति को प्राप्त हो गये थे ।उनका सिर कलम हो जाने के बाद भी भी वो दुश्मनो से लडते रहे ।अंत मे खून ठण्डा होने पर उनका देह तालकिया की सरजमीन पर जा गिरा और वीरगति को प्राप्त किया ।जिस जमीन पर घोड़े से देह गिरा उस स्थान पर तत्कालीन जोधपुर के शासक ने बाद मे एक चबूतरा बनवाया तालाब खुलवाया गांव मे एक बावड़ी बनवायी ।तालाब का नाम भोजराजजी का तालाब नामकरण किया गया । उदयवीरसिंह जी ने भोजराजसिंहजी की शूरवीरता स्वामीभक्ति उनके बलिदान को देखते हुये तालकिया और देवरिया खेडा की जागीर पारितोषिक के रूप मे उनके वंसजों को प्रदान की गयी ।सम्पूर्ण तालकिया के सेवड बन्धु उनके वंशज हैं।अपने पूर्वज पर सीना ठोककर गर्व अनुभव करते हैं । भोजराजसिंह दाता के वंशजो ने बाद मे इस चबूतरे का जीर्णोद्धार कर एक भव्य छतरी का रूप दिया हाॅल बनाया टीन सेड बनाया नलकूप खुदवाया तथा आधुनिक सुविधाऐ प्रदान की । हर वर्ष इस गाँव वालो की प्रदेश मे दुकाने हैं उनसे चन्दा इक्टठा कर और सम्पूर्ण गाँवो के सहयोग से जुलूस निकाल कर शानदार भजन संध्या झांकियां आदि निकाल कर नयनाभिराम कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाता है और दाता को श्रद्धा से स्मरण करते हुये नमन किया जाता है । दूसरे दिन महाप्रसादी का आयोजन किया जाता है । ज्ञात रहे इस धाम पर फूलमाल गाँव से बिजली लाने मे पूर्व विधायक सुरेन्द्रजी गोयल ने सहयोग दिया था मगर चौबीस घंटे लाईट नही रहने पर नारायण सिंह जी वणदार पूर्व सरपंच साहब के अथक प्रयास से जैतारण से बड़ी लाईन से जुडवाकर माकूल व्यवस्था की गई ।जिसके लिये मैं उन्हे बहुत बहुत धन्यवाद एवम् साधुवाद देता हुॅ । इस धाम के सर्वांगीण विकास और देखरेख के लिये एक रजिस्टर्ड 31आदमियो की कमेटी की आवश्यकता है ।इस कमेटी में दस जने गाँव के समझदार बुजुर्ग दस जने सेवा निवृत्त कर्मचारी ग्यारह व्यक्ति प्रवास मे रहने वाले व्यापारी होने चाहिए । जो इसकी ओर पूर्ण तोर से ध्यान दे सके जय भोजराज दाता की । लेखक किशोरसिंह राजपुरोहित तालकिया इतिहास हमारा पढ लेना सरकलम से जागीर सजाऐ है । सर कटते थे धड लडते थे तब राजपुरोहित कहलाये हैं।। सम्वत् पन्द्रह सौ पिचतर जेठ मास वद दूज । उदो शासन सोपियो भोजराज पग पूज।।
🚩जलम भोम री बात 🚩 मोटो गाँव तालकिया ने बड़ला वाली छाह । तीन हथाई वालो बास हैं वाह तालकिया वाह।। जल गहरो गहरी समझ गहरो ज्ञान अथाह । मोत्याॅ मुहंगा नर अठे वाह तालकिया वाह।। अन्न घणा मिरचो निपजे बरसे मेह घणाॅय । तो बिन घड़ी न आवडे वाह तालकिया वाह। कॅवरा भॅवरा ठाकराॅ सोहे शुभराजाॅह । "'नेन्यो" कुल कीरत कथे वाह तालकिया वाह ।। पुरूष जठे पुरषारथी पूगे पर देसाॅह । सैठ बण धन संचणा वाह तालकिया वाह।। इण खाण्या हीरा निपेह लाखीणी लालाॅह । दंग देख जग जौहरी वाह तालकिया वाह।। धिन धिन गाँव तालकिया धिन तालकिया री शान । भोजराज जेडा सूरवीर हुआ पायो अनूथो मान ।। धन्य धन्य भोजराज धन्य कुल उदा राठौड । धन्य धरा मरूधरा जन्मे शूरा सिरमौड ।। चौदहवीं वर्ष गाँठ पर राजस्थानी दोहे ------------------------- वीर शिरोमणि दादोसा भोजराजसिंहजी ठिकाना तालकिया ---------------------------------------- आडो रहयो उदा रे दिल ' सुध ' भोजराज । जीवण भर रण जूझियो अमर हुआ महाराज ।। कूपसिंघ रो वंश कहिजे शूर वीरों री खान । तिंवरी ज्यो रो गढ कहिजे जग चावी ओलखाण ।। उदावत सिंधल घमासान मे पिण्ड तज दिया प्राण । अगवानी री अम्रता जाहर हुयी जोधांण ।। जैतारण मुक्ति तन तज्यो रिपुआॅ कीन ख्लाॅह । जग अॅजसे भोजराज ने वाह तालकिया वाह।। कियो अणूथो काम मालिक री मनसा मुजब । आखिर पाय ईनाम सेवा कारण शिरोमणि ।। सम्वत् पन्द्रह सौ पिचतर जेठ मास वद दूज । उदो शासन सोपियो भोजराज पग पूज ।। धन्य गाँव तालकिया जिणरो नाम गूँजे सब ओर । भोजराज जेडा सूरवीर हुआ मिरचो लिये मशहूर ।। तालकिया गौरव लिखियो कवि आज किशोराय । बुध तेरस वैशाख वद वाह तालकिया वाह ।। 🙏✍🙏 किशोरसिंह राजपुरोहित तालकिया
क्या आपके पास इस गाँव की जानकारी है?
यदि आपको लगता है कि इस पेज पर दी गई जानकारी **सही नहीं है / पूर्ण नहीं है** या आपके पास इस गाँव से संबंधित कोई **अन्य महत्वपूर्ण जानकारी** (जैसे इतिहास, प्रसिद्ध स्थान या फोटो) है, तो कृपया हमें बताएं।
"आपका छोटा सा योगदान इस गाँव की सही पहचान सभी तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।"