Rajpurohit India

Business

👉 Swipe ← → to navigate
Sarwadi / सरवड़ी

Sarwadi / सरवड़ी

Welcome to Sarwadi / सरवड़ी Village

About the Village

हमारा गांव सरवड़ी 
जो राजस्थान के बाड़मेर जिले की पचपदरा तहसील में बालोतरा-जोधपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 112 पर एक बड़े गांव के रूप में स्थित है।
यहां के लोग बहुत ही सीधे, मिलनसार,मधुरभाषी तथा व्यवहारिक है, यह गांव अपनी एकता के लिए आसपास के क्षेत्रों लिए सर्वश्रेष्ठ उदाहरण हैं जो हमारे लिए गर्व की बात हैं।
इस गांव में कुल 768 परिवार रहते हैं (768 मकानों की संख्या हैं) परिवार तो ज्यादा ही है क्योंकि यहां के ज्यादातर लोग संयुक्त परिवार में रहना पसंद करते हैं।
सन् 2011 की जनगणना के अनुसार इस गांव की कुल  जनसंख्या 3,967 हैं, जिसमें
पुरूष की संख्या - 2102 तथा
महिलाओं की संख्या - 1865 है।
0 से 6 साल के बच्चों की संख्या 801 है जो गांव की कुल आबादी का 20.19% हिस्सा है।
सरवड़ी गांव के आबादी का ब्यौरा 
कुल मकानों की संख्या -768 
गांव की कुल जनसंख्या - 3,967 
जिसमें पुरूष - 2,102  महिलाएं - 1,865
बाल(0-6) कुुल - 801
लड़के - 430, लड़किया - 371
अनुसूचित जाति की कुल आबादी 1,069 हैं।
जिसमें पुरूष - 565 और महिलाएं -504 है।
अनुसूचित जनजाति की संख्या - 50 है।
पुरूष - 27 तथा महिलाएं -23
कुल श्रमिकों की संख्या - 1,643
पुरूष - 994
महिलाएं - 649 हैं।

गांव में मुख्य कार्यकर्ताओं की संख्या - 532 (ये सरकारी रिपोर्ट के अनुसार है जिसमें पुरूष और महिलाएं दोनो सम्मिलित है) 
सीमांत कार्यकर्ताओं की कुल संख्या - 1,111 है।
जिनमें पुरूष - 601 और महिलाएं - 510
गांव की औसत लिंग अनुपात 887 हैं जो राजस्थान राज्य के औसत लिंगानुपात 928 से कम हैं तथा 
बाल लिंगानुपात 863 है जो राजस्थान राज्य के औसत 888 से कम हैं।
सन् 2011 के मुताबिक राजस्थान राज्य की साक्षरता दर 66.11% है जबकि सरवड़ी पुरोहितान की साक्षरता दर 66.58% हैं, जो राजस्थान की तुलना में उच्च साक्षरता दर हैं। 
सरवड़ी गांव में 
पुरुष साक्षरता 80.80% और
महिला साक्षरता 50.67% हैं।

जाति फेक्टर
गांव में अनुसूचित जाति की भी पर्याप्त आबादी निवास करती हैं।
अनुसूचित जाति 26.95%,अनुसूचित जनजाति 1.26% गांव की कुल आबादी का हिस्सा है।
गांव में लगभग 15 तरह के जातियों के लोग निवास करतें हैं।
01. राजपुरोहित 
02. राजपूत
03. सुथार 
04. नाई
05. दर्जी
06. देवासी
07. श्रीमाली
08. गोस्वामी
09. मेघवाल
10. वादी
11. दमामी 
12. ग्वारिया
13. संत
14. हरिजन
15. भील

कार्यानुभव
गांव की कुल जनसंख्या में से 1643 नागरिक कामकाज की गतिविधियों में लगे हुए हैं, 
श्रमिकों में 32.38% मुख्य काम (रोजगार या 6 महीने से अधिक) 
67.62% श्रमिक सीमांत गतिविधि (कम से कम 6 महीने) के लिए आजीविका प्रदान करने में शामिल हैं। मुख्य काम में लगे 1643 श्रमिकों में 320 किसान (मालिक या सह-मालिक),जबकि 38 कृषि मजदूर हैं। 
गांव के काफी संख्या में नौजवान भारतीय सेना,एयरफोर्स, वकालत, अध्यापक, अस्पताल, लेखन कार्य तथा अन्य जैसे सरकारी, गैर सरकारी कार्यकलापों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। 
यहां के नागरिकों में राजपुरोहित, राजपूत, सुथार, देवासी,नाई, जाति से ज्यादातर लोग मिठाई और होटल व्यवसाय से जुड़े हैं जो नेपाल,महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, बिहार, छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा इत्यादि जगहों पर अपनी सफलताओं के झंडे गाड़े हुए हैं, सुथार, दर्जी बंधु देशभर में अपने हाथ के हुनर का परिचय दे रहे हैं।

पंचायती राज व्यवस्था
प्रति भारत और पंचायती राज अधिनियम के संविधान के रूप में गांव सरपंच (गांव के प्रधान), जो गांव के प्रतिनिधि चुनें गए हैं द्वारा प्रशासित किया जाता है,इस ग्राम पंचायत (सरवड़ी, बादू का वाड़ा,गड़सी का वाड़ा)में कुल 9 वार्ड हैं जिसमें 
कुल मतदाताओं की संख्या - 4200
पुरूष मतदाता - 2300
महिला मतदाता - 1900
ग्राम पंचायत सरवड़ी पुरोहितान की पंचायतीराज व्यवस्था वर्तमान में इस प्रकार है-
सरपंच - प्रकाश सैन
उपसरपंच -अंजुबाला

वार्ड नंबर और वार्ड पंच
वार्ड नं 1 - आसुसिंह जी राजपुरोहित
वार्ड नं 2 - रूकमा देवी
वार्ड नं 3 - पेपो देवी
वार्ड नं 4 - अंजुबाला
वार्ड नं 5 - पानी देवी
वार्ड नं 6 - मानसिंह
वार्ड नं 7 - गोबरराम
वार्ड नं 8 - मुलसिंह
वार्ड नं 9 - सिरेमल
ग्राम सेवक - भगवान सिंह 
पटवारी - सीता मीणा

शिक्षा व्यवस्था
शिक्षा व्यवस्था के लिए गांव में चार स्कूल है 
1.आदर्श राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (विज्ञान वर्ग) 
2.राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय 
3.गुरुकुल विद्या मंदिर 
4. राजीव गांधी विद्यालय

अस्पताल
स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांव में एक उप स्वास्थ्य केंद्र है।

जल स्रोत
जल समस्या का सामना यह गांव शुरू से ही करता आ रहा है।
गांव में वैसे तो चार तालाब हैं घोड़ानाडी मुख्य तालाब हैं लेकिन पानी किसी में नहीं रहता है बरसात के दिनों में पानी आवक तो होती है लेकिन वो पर्याप्त नहीं हैं, उम्मेद सागर - खण्डप - धवा जल परियोजना से ग्रामीणो को कुछ उम्मीद बनीं हैं लेकिन पानी कब मिलेगा इसके बारे में कहना जल्दबाजी होगी।

आवागमन
NH 112 पर स्थित इस गांव के आवागमन के लिए रोडवेज तथा प्राइवेट बसें निरंतर चलती रहती हैं 
नजदीकी एयरपोर्ट जोधपुर (70 किमी) है 
नजदीकी रेल्वे स्टेशन बालोतरा- 35 किमी, समदड़ी-37 किम और जोधपुर-70 किम दूरी पर है

आस्था के केंद्र
राधेकृष्ण मंदिर (बोलचाल में ठाकुर जी का मंदिर)
महादेव मठ
सतीमाता का थान- अगुणावास
पाबुजी का मंदिर- देवासीयों का वास
हनुमानजी और बाबा रामदेव मंदिर- सुथारों का वास इत्यादि प्रमुख हैं।

उद्देश्य
सभी ग्राम वासियों से निवेदन है कि हम अपने गांव को स्वच्छ एवं साफ सुथरा रखे और दूसरों को भी अमल करावें, अपने गांव को एक आदर्श गांव के रूप में प्रस्तुत करें।

किसी भी प्रकार की त्रुटि के लिए क्षमा करें...

स्त्रोत-सूत्र
http://www.facebook.com/सरवड़ी-पुरोहितान-10 9382565737 📞 Call 💬 WhatsApp 8929/

क्या आपके पास इस गाँव की जानकारी है?

यदि आपको लगता है कि इस पेज पर दी गई जानकारी **सही नहीं है / पूर्ण नहीं है** या आपके पास इस गाँव से संबंधित कोई **अन्य महत्वपूर्ण जानकारी** (जैसे इतिहास, प्रसिद्ध स्थान या फोटो) है, तो कृपया हमें बताएं।

"आपका छोटा सा योगदान इस गाँव की सही पहचान सभी तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।"

WhatsApp पर साझा करें

Information coming soon!

Detailed information about this Village will be available soon.